हापुड़। शहर के मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में नौ मार्च को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।
डॉ. हिमानी अग्रवाल जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर महिला लोक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका/महिला गृह व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।