हापुड़। घर के बाहर नाली की सफाई करने के दौरान हुए विवाद में दो युवकों ने युवक को चाकू मार दिया। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव असौड़ा के सावेज ने बताया कि 25 अप्रैल को वह घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले परवेज व उसका पुत्र तबरेज उर्फ तब्बू वहां आ गए और विरोध करने लगे। आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया और चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।