पिलखुवा। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव मीरापुर गढ़ी निवासी अजय सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर शाम गांव स्थित एक चक्की से आटा लेकर घर आ रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश रखने वाले गांव निवासी व्यक्ति ने रोककर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू अजय के बाएं हाथ में लगा। चीख सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसएसआई लाखन सिंह का कहना है कि घायल को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।