फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआर : 3205 ने फिर भरे फॉर्म, आज भी चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)में शनिवार को जिले के सभी 1101 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी बूथ पर बीएलओ मौजूद रहे। एसआईआर में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए थे, वह बूथों पर आए।शिकायतों के बीच लोगों ने 3205 फॉर्म भरकर जमा किए। इनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को भी बूथों पर अभियान चलेगा। पिछले वर्ष नवंबर से लेकर इस वर्ष अप्रैल तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची की जांच कराई गई थी। अपात्र मिलने पर जिले में करीब 1.88 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे। जिनके नाम सूची से कट गए हैं, उनको एक और मौका दिया गया है। शहर के आर्य कन्या पाठशाला, एसएसवी कॉलेज, जैन कन्या, ताराचंद और शांति स्वरूप जैसे बड़े मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 2292 लोगों ने फार्म 6, 273 लोगों ने फार्म 7 और 640 लोगों ने फार्म 8 भरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें