फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हर्षोल्लास से मनाया श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
कार्यकर्म में मौजूद श्रद्धालु।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 61वां वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया। संकीर्तन में भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।
भागवत धाम हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी श्री विवेकानंद महाराज ने कहा की नाम का महत्व कलयुग में बहुत है। भगवान का नाम जपने से हमें बहुत सारे पापों से मुक्ति मिल जाती हैं। मनुष्य को भगवान की भक्ति करनी चाहिए।
विज्ञापन


स्वामी रविंद्रानंद ने कहा कि मनुष्य का धर्म, समाज का हित करना है। जब हम दीन दुखियों की सेवा करते हैं तो भगवान की सेवा ही है। भगवान का स्नान करने से मनुष्य पाप कर्म से बच जाता है। इस दौरान उन्होंने भगवान राम और कृष्ण के अनेक प्रसंगों का वर्णन किया।
विज्ञापन


मथुरा से पधारे रमेश रसिक ने भक्ति संकीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु थिरकने को मजबूर हो गए। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार मोदी, सुनील मोदी, संजय कुमार, सुरेश मोदी, रवि मोदी, विनीता मोदी, अशोक छारिया, वरुण कुमार, मुकेश माहेश्वरी, अतुल कुमार अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, उमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें