फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेलो इंडिया खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल किट

विज्ञापन
गढ़ में खेलो इंडिया खिलाड़ियों को खेल किट वितरित करते विधायक हरेंद्र तेवतिया व अन्य। स्रोत : खे
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जिला खेल कार्यालय हापुड़ की ओर से बुधवार को भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत एथलीट कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र तेवतिया और क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. संदीप त्यागी ने खिलाड़ियों को किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने खेलो इंडिया योजना के तहत खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं और उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विधायक हरेंद्र तेवतिया ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और मेहनत के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और संसाधन मिलने से खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

खेल किट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अहमद, मोहम्मद फैजान, फैजान, आयरन, मयंक कुमार, अभिषेक कुमार, आर्यन, शारिक, सतनाम सिंह, गौरव राठी, स्नेहा, हरकीरत कौर, हिमानी संधू, कृष्णा, मंशा, एलिशबा, कशिश यादव, सृष्टि सिंह, दिव्यांश, अब्दुल्ला, लकी, सादिक, आर्यन सिंह और आर्यन शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीआई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. तेजेंद्र सिंह संधू, गौरव, खेलो इंडिया प्रशिक्षक तनवीर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें