फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ घंटे देरी से आई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आईं, जिस कारण रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। धनबाद जंक्शन से चंडीगढ़ को जा रही स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, राधिकापुर से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जा रही स्पेशल ट्रेन चार घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई। वहीं, वाराणसी से चलकर नई दिल्ली को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, मुरादाबाद से गाजियाबाद को जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 30 मिनट देरी से पहुंची। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे लाइन पर जगह-जगह चल रहे मरम्मत कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से होने के कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें