हापुड़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान तथा जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार प्रथम के निर्देशन में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न न्यायाधीश ने तीन सौ 16 वादों का निस्तारण किया।
अपर जिला जज व प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना द्वारा पांच वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोगा द्वारा 100 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनाली रत्ना द्वारा 43 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रतिमा भाग्यश्री द्वारा तीस वाद, सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम गढ़मुक्तेसर अंकुर कुमार सौलंकी द्वारा दो वाद, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम प्रथम गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका द्वारा दो वाद, ग्रामीण न्यायालय धौलाना धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 19 वाद, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी प्रथम द्वारा एक सौ पंद्रह वाद का निस्तारण किया।