फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपाइयों ने की सीईसी का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस ने छीना

विज्ञापन
गढ़ में पैदल मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नैना सिंह गुर्जर के नेतृत्व में वोट बचाओ देश बचाओ महाअभियान के तहत नगर में पैदल मार्च निकाला। आंबेडकर गेट पर सीईसी का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने पुतला दहन नहीं होने दिया।
विज्ञापन


स्याना मार्ग पर महावीर कॉलोनी में स्थित कैंप कार्यालय से पैदल मार्च आरंभ हुआ। जो आंबेडकर गेट पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान नैना सिंह गुर्जर ने कहा कि निर्वाचन आयोग पक्षपातपूर्ण कार्य कर रहा है। अनुच्छेद 326 से छेड़छाड़ किसी भी दशा में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
आंबेडकर गेट पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सीईसी का पुतला दहन करने की कोशिश की लेकिन, वहां पर पहले से ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे पुतला छीन लिया। जिस पर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्ता के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन दमनकारी कार्रवाई कर रहा है। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, अनुच्छेद 326 का पाठ करने के बाद राष्ट्रगान भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रिजवान चौधरी, जावेद चौहान, विजयपाल सिंह, रमेश सिंह, जितेंद्र नागर, ब्रह्मपाल, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें