फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आरोपी को कोल्ड ड्रिंक पिलाने पर आरक्षी निलंबित

Mon, 05 Jun 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव रतुपुरा के निकट ससुर के साथ मायके से ससुराल लौट रही महिला की गला दबाकर हत्या और तेजाब डालने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी दानिश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल कराकर आरक्षी गौरव के साथ न्यायालय भेजा गया। जिसके बाद पुलिस हिरासत में दानिश का एक दुकान में कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरक्षी गौरव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें