हापुड़। हरीशचंद विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंशुलिका और यशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनहित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जितेंद्र त्यागी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों का मानसिक स्तर बढ़ता है साथ ही उन्हें देश, विदेश में घटित घटनाओं की जानकारी भी मिलती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय का बड़ा महत्व होता है।
अंशुलिका, यशी ने प्रथम, शैली, मयंक ने द्वितीय, अलेक्स व अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ.दीपक त्यागी ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं को समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करानी चाहिए। बच्चों का सम्मान करने वालों में धर्मवीर शर्मा, नवनीत मास्टर, धर्मेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, मोहित कुमार, सोनल अग्रवाल, अमित, जयवीर, अंकिल, लोकेंद्र, कपिल, सोनू मौजूद रहे।