फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही निलंबित

Sat, 29 Jun 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रिश्वत लेने के आरोप में कोतवाली में तैनात एक सिपाही को एसपी अभिषेक वर्मा ने निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल कादिर के खिलाफ कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। आरोप था कि आरोपी बुलंदशहर रोड पर कुछ लोगों पर रुपयों को लेकर दबाव बना रहा था। वहीं, किसी काम को कराने की एवज में उसने रिश्वत ली है। जिसकी एसपी ने अपने स्तर से जांच कराई। इससे पहले भी आरोपी सिपाही विवादों में रहा है। गढ़ कोतवाली में तैनाती के दौरान भी एसपी द्वारा निलंबन किया गया था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें