हापुड़। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार देर रात गांव बदनौली में छापेमारी कर फर्जी ई-टिकट बनाने वाले जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है।
गांव बदनौली निवासी नीरज गांव में ही जनसेवा केंद्र चलाता है। आरपीएफ को शिकायत मिली थी की नीरज फर्जी ई-टिकट बनाकर रेलवे के राजस्व को हानि पहुंचा रहा है। शिकायत मिलने पर आरपीएफ द्वारा छापा मारा गया। जहां उसका लैपटॉप और कुछ ई-टिकट भी बरामद किए गए। आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।