हापुड़। कार्य में लापरवाही बरतने पर यातायात हेड कांस्टेबल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आईजी निरीक्षण के लिए हापुड़ आए थे। इस दौरान जाम में फंसने के कारण एसपी ने यह कार्रवाई की है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल रामचंद्र की ड्यूटी तहसील चौराहा पर चल रही है। शनिवार को जांच के दौरान यातायातकर्मी की ड्यूटी में लापरवाही मिली। इसके कारण जाम की गंभीर स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। संवाद