फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोहम्मदपुर पहुंचे सपा विधायक, परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन
गांव मोहमम्द आजमपुर में परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा विधायक। स्रोत: सपा
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी की निर्मम हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सपा का दस सदस्य प्रतिनिधिमंडल जांच करने पहुंचा। विधायक और पूर्व मंत्रियों ने सांत्वना देने के साथ ही परिवार की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग उठाई।
मृतक गौरव त्यागी के परिजनों से मिलकर सपा के विधायक शाहिद मंजूर, कमल अख्तर, अतुल प्रधान ने कहा कि मोहम्मदपुर में इस निर्मम हत्या ने सरकार की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हथोड़ों से पीटकर एक युवक की जान ले ली गई, इससे जघन्य अपराध और क्या हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। परिवार को सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे, सुरक्षा के साथ बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी की जाए। इस मामले का केस त्वरित कोर्ट में चलाकर आरोपियों को जल्द कड़ी सजा दिलायी जाए। सपा का हर नेता, कार्यकर्ता पीडि़त परिवार के साथ हर मोड़ पर खड़ा है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष आनन्द गुर्जर, पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, रवीन्द्र चौधरी, सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, श्रवण त्यागी, नितिन त्यागी, प्रियांक त्यागी, रिजवान चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, सुधीर चौहान, अमित शर्मा, मोहित नागर ने भी परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट जल्द ही प्रेषित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं इस मामले का संज्ञान ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें