फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपा नेता के भतीजे ने खुद ही अपने पर चलवाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर (हापुड़)। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा अंडरपास के पास शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे फायरिंग में घायल हुआ सपा नेता का भतीजा ही फायरिंग की घटना का मास्टरमाइंड निकला। एक मुकदमे में वादी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए आरोपी मनसाद ने अपने तहेरे भाई जमालु उर्फ जमालुद्दीन से ही उसकी पिस्टल से गोली चलवाई थी। बाद में अपने साथी फुरकान को पिस्टल देकर यहां से भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी जमालुद्दीन व फुरकान को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, बाइक व स्कूटी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मोहल्ला किला कोना गढ़ गेट निवासी राहिल ने तीन अप्रैल 2025 को राजा, जुनैद, मनसाद, सोनू व शाहरुख के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर थाना देहात में मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में राहिल ने बताया कि तीन अप्रैल को आरोपियों ने उसके भाई गुफरान को इंद्रगढ़ी फाटक के पास बुलाया और मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को जहर देकर उसे मारने का प्रयास किया था। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई गुफरान ने उसे घटना के बारे में बताया था। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसने दरोगा को आरोपियों के फोन की रिकॉडिंग भी सुनवाई थी। मामले में आरोपी मनसाद भी था। इसके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल की गई है। एसपी ने बताया कि मुकदमे के वादी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए आरोपी मनसाद ने अपने तहेरे भाई जमालुद्दीन व साथी फुरकान से साथ मिलकर यह साजिश रची थी। एक गोली पेट और एक गोली जांघ में लगी थी। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी मनसाद पुलिस अभिरक्षा में अभी अस्पताल में भर्ती है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें