फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपा जिला उपाध्यक्ष का मकान जमींदोज, हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव नंगौला में मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान सपा कार्यकर्ता के हाथ पैर पकड़कर ले जात
विज्ञापन
फोटो-21 से 26
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव हैदरपुर नंगौला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी का मकान बुधवार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है कि मकान तालाब की भूमि पर बना हुआ था। कार्रवाई से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। गांव का रास्ता भी बाधित किया गया लेकिन प्रशासन की सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखी।
गांव नंगौला निवासी अयूब सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। जिला प्रशासन के अनुसार गांव में तालाब की भूमि पर अयूब सिद्दीकी के साथ-साथ 42 मकानों का अवैध निर्माण किया गया है। इसके लिए सपा नेता व अन्य को पहला नोटिस दिसंबर 2025 में और दूसरा नोटिस फरवरी 2026 को जारी किया गया था। मकान का ध्वस्तीकरण करने के लिए प्रशासन की टीम बुधवार को सुबह सात बजे ही गांव पहुंच गई थी। कार्रवाई लगभग चार घंटे तक चली।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद
टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही दर्जनों सपा कार्यकर्ता पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, संजय गहलौत, पीयूष वाल्मीकि, श्याम सुंदर, सीमा तनेजा, दीपिका, राजेश यादव आदि ने हंगामा कर दिया। सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने रास्ते में थ्रेशर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य मशीनें लगाकर रास्ता रोक दिया। दो जेसीबी गांव के बाहर ही खड़ी रह गईं। मौके पर पहुंचे एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम मनोज सिंह और एएसपी डॉ. विनीत भटनागर आदि ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और पुलिस से नोकझोंक हुई। हालात को देखकर प्रशासनिक टीम ने अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। इसके बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और रास्तों से मशीनों को हटवाया। हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को वहां से जबरन हटा दिया गया। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने सुबह ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया था।
अचानक बिगड़ी अयूब सिद्दीकी की पत्नी की हालत, कराया भर्ती
कार्रवाई के दौरान अचानक अयूब की पत्नी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि मौके पर पहले से मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।
अयूब सिद्दीकी बोले- दो बजे हुआ हाईकोर्ट से स्टे
अयूब सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने जिला पंचायत चुनाव से पहले जानबूझकर कुछ नेताओं के इशारे पर यह कार्रवाई की है। यह मामला चुनावी रंजिश से प्रेरित है। आज इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई थी और उन्हें दोपहर दो बजे इस पूरे मामले में स्टे मिल गया लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने बल प्रयोग करते हुए उनके मकान को गिरा दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की गई है। आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवाकर और नौकरी खाकर रहेंगे।
विज्ञापन

एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि तालाब पर कब्जा होने की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई कराई थी। कब्जा करने वालों को दो बार नोटिस दिया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट के स्टे के संबंध में जानकारी नहीं है, बाकी भूमि को भी कब्जामुक्त कराया जाएगा।

गांव नंगौला में मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान सपा कार्यकर्ता के हाथ पैर पकड़कर ले जात

गांव नंगौला में मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान सपा कार्यकर्ता के हाथ पैर पकड़कर ले जात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें