फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस.....और बेटों ने मां को घर से निकाला

Wed, 08 Mar 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बेटों ने मां को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। देश-विदेश में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, मोहल्ला छीपीवाड़ा में बेटों ने ही विधवा मां को घर से निकाल दिया। िस्‍थ्‍ाति यह है कि दो बेटों के होने के बावजूद विध्‍ावा मां को दूसरों के रहमों करम पर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वह फुटपाथ पर रात काटने को मजबूर हैं। विधवा का एक बेटा गाजियाबाद और दूसरा पिलखुआ के दहपा रोड पर रहता है। बुजुर्ग बीमार मां को घर में रखने तक को बेटे तैयार नहीं हैं। रशीदन ने बताया कि उसके तीन बेटे महताब, लियाकत, शौकत और दो बेटी हैं।

दोनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं, जबकि एक बेटे की मृत्यु हो गई है। अभी तक वह छोटे बेटे शौकत के साथ गाजियाबाद में रह रही थीं। अब बेटे ने घर से निकाल दिया है। उसके बाद वह पिलखुवा में दूसरे बेटे के पास पहुंची, तो उसने भी दुत्कार दिया।
विज्ञापन


उसने मां को घर में घुसने तक नहीं दिया। रशीदन के हिस्से में आए मकान को भी बेटे ने बेच दिया। अब विधवा मोहल्ला छीपीबाड़ा में फुटपाथ पर रात काटने को मजबूर है। वह दिन में इधर उधर घूमती है और रात में फुटपाथ पर रहकर रात काटती है।

मोहल्ले के लोग ही उसके खाने का इंतजाम कर रहे हैं। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि अभी तक महिला ने कोतवाली में संपर्क नहीं किया है। मामले की जानकारी कराएंगे और उनकी हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें