फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कलयुगी बेटे ने पिता पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कलयुगी बेटे ने पीआरडी के जवान पिता पर फावड़ा से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीआरडी जवान की बेटी घायल हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी रामचंद्र गाजियाबाद पीआरडी में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा संपत्ति में हिस्सा देने की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता है। इसी क्रम में रविवार सुबह संपत्ति के हिस्सा देने की मांग की। आरोप है कि इसी बात को लेकर कलयुगी बेटा ने फावड़ा उठाकर पिता पर वार कर दिया लेकिन, इसी दौरान बीच-बचाव के लिए आई उनकी बेटी गुंजन के सिर पर फावड़ा लग गया, जिससे गुंजन घायल हो गईं। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें