फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सांप की दहशत ने फीका किया दिवाली का त्योहार

Tue, 29 Oct 2024 09:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में दिवाली की रंगत कुछ फीकी नजर आ रही है, क्योंकि जहरीले सांप ने उनकी नींद उड़ाई हुई हैं। तमाम सुविधाओं के बावजूद रात में ग्रामीण घरों के बाहर सोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


करवा चौथ की रात गांव निवासी रिंकू के घर सांप काल बनकर पहुंचा, जिसने रिंकू की पत्नी और दो बच्चों को डस लिया। उपचार के दौरान तीनों ने ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भी सांप का खौफ जारी रहा, जिसने दंपती व अन्य महिला को डसा। सर्पदंश की घटनाएं लगातार होने के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। जो अपने आशियानों से बाहर सड़क किनारे सो रहे हैं, इस दौरान रात में कुछ ग्रामीण पहरा भी दे रहे हैं।
सांप के डर से कई परिवार गांव छोड़कर रिश्तेदारियों में चले गए। वहीं सांप अभी तक भी नहीं पकड़ा जा सका है, जिससे भयभीत अधिकांश लोग अभी तक भी गांव नहीं लौटे हैं। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि सांप को पकडऩे के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, दिन-रात विभाग की अलग-अलग टीम काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें