हापुड़। बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव अल्लीपुर मुगलपुर में आबादी के पास खेत में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर ने गीदड़ को निगल रखा था, किसानों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम में अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
ग्राम प्रधान जावेद ने बताया कि सोमवार सुबह खेतों पर जा रहे किसानों को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि अजगर ने गीदड़ को निगल रखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। कुछ देर बाद अजगर ने गीदड़ को उगल दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे गढ़ के वन क्षेत्र में छोड़ दिया। जिला प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। -