फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मादक पदार्थों को नष्ट कर मनाया ड्रग्स डिस्ट्रक्शन-डे

Mon, 17 Jul 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ड्रग्स डिस्ट्रक्शन-डे के मौके पर हापुड़ पुलिस ने 38 एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त किए गए करीब 26 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा नष्ट किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल उपस्थिति व एसपी हापुड़ की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि विनिष्टीकरण मादक पदार्थों में 66 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त, 11 किलो 200 ग्राम गांजा, 12 हजार 413 नशीली गोली, एक किलो 615 ग्राम चरस, 420 ग्राम स्मैक शामिल रही। उन्होंने कहा कि जिले को मादक पदार्थों की तस्करी से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक जिले में पुलिस ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है। इसी तरह भविष्य में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी न हो, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निगरानी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें