फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चारा काट रहे किसान को सांप ने डसा

Thu, 06 Feb 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव माधापुर में बृहस्पतिवार तड़के खेत में चारा काट रहे किसान ओमवीर शर्मा को सांप ने डंस लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए खेत पर गए थे। इस दौरान उनके हाथ में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। अंधेरा होने के कारण वह उसे देख नहीं पाए। जलन और दर्द होने पर वह घर पहुंचे और परिजनों को बताया। परिजन तुरंत ही उन्हें लेकर सिखैडा सीएचसी पहुंचे। उन्हें एंटी स्नैक वेनम की डोज देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित वैसला ने बताया की सीएचसी में एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है। इस तरह की कोई भी घटना होने पर सीधे सरकारी अस्पताल में पहुंचकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें