फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ की हवा सबसे खराब, एक्यूआई 320 के पार

Thu, 07 Nov 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली के बाद से जिले में प्रदूषण से बुरा हाल है। हवा का स्तर गिरने के कारण दिन निकलते ही आसमान में धुंध छाने लगी है। बृहस्पतिवार को भी धुंध के कारण लोगों को सूर्यदेव के दर्शन देरी से हुए। वहीं, एक्यूआई भी 320 के पार पहुंच गया। शाम छह बजे एक्यूआई 326 अंक तक पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने के कारण सीएचसी, जिला अस्पताल में सांसों व आंखों के मरीजों की संख्या ढाई गुना हो गई है।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण लोगों को सुबह और शाम को टहलने में परेशानी होने लगी है। नगर के रेलवे पार्क, आनंद विहार स्थित एचपीडीए पार्क, अटल गौरव पार्क, आवास विकास कालोनी जैसे बड़े पार्कों में लोगों की संख्या लगभग आधी हो गई है। वहीं, सीएचसी व जिला अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के करीब 75 और आंखों में जलन के 120 से अधिक मरीज बृहस्पतिवार को इलाज कराने पहुंचे हैं।



ग्रैप के नियमों का नहीं हो रहा पालन

जनपद में ग्रैप दो लागू हो चुका है, लेकिन नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा है। सड़कों पर लगातार जलता कूड़ा और खुले में पड़ी निर्माण सामग्री के कारण भी प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इसे राेकने के लिए कड़े कदम न उठाना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन




जनपद में वायु प्रदूषण की स्थिति

समय
एक्यूआई
रात एक बजे
304

तीन बजे

305

सुबह पांच बजे
307

सात बजे

307

नौ बजे

307

11 बजे

306

दोपहर एक बजे
309

तीन बजे

316

शाम पांच बजे
320

शाम छह बजे 326

कोट -

वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सड़कों पर कूड़ा जलता है तो फिर संबंधित पालिका कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें