फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौ जुलाई से हाईवे -9 पर छोटे वाहनों का प्रवेश हो जाएगा बंद

Sat, 01 Jul 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए शनिवार को आईजी नचिकेता झा ने वर्चुअल तरीके से अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चार जुलाई से भारी और नौ जुलाई से छोटे वाहनों को भी हाईवे -9 पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। केवल आवश्यक वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। इसके लिए पूरा रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आईजी नचिकेता झा की ओर से इस संबंध में जिले की पुलिस को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि रूट प्लान चार जुलाई से लागू कर दिया जाए। भारी वाहनों का एनएच -9 पर इस दिन से संचालन बंद हो जाएगा। जबकि नौ जुलाई को छोटे वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि छोटे वाहनों की स्थिति में कांवडिय़ों की संख्या को देखते हुए कुछ बदलाव जरूर हो सकता है। सुरक्षा के लिए हापुड़ जिले की ओर एक कंपनी पीएसी और 200 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त मांग की गई है।



ट्रांसपोर्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक

एएसपी ने बताया कि शुक्रवार देर रात जिले के मुख्य ट्रांसपोर्टर और मेरठ व गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात का पूरा प्लान तैयार कर, इसके सामंजस्य के साथ लागू करने पर चर्चा की गई। कोशिश की जा रही है कि ट्रांसपोर्टर्स का नुकसान भी कम से कम हो। ऐसे में उनसे भी राय ली गई।
विज्ञापन




हापुड़ कोतवाली से रखी जाएगी कांवड़ यात्रा पर नजर

एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा पर निगरानी एक ही स्थान से होगी। शिवभक्तों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में लगा हुआ है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए 341 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनमें से 39 आईपी कैमरे (इंटरनेट प्रोटोकाल कैमरा) कैमरों को संवेदनशील स्थान, प्रमुख मंदिरों व विभिन्न मार्गों पर लगवाया गया है। इन कैमरों से निगरानी के लिए नगर कोतवाली में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है। आईपी एड्रेस के जरिए ये कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम में तीन एलईडी भी लगाई गई है। आईपी कैमरों (इंटरनेट प्रोटोकाल कैमरा) से निगरानी करने के लिए नगर कोतवाली में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बन गया है। यहां दो शिफ्ट में 24 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।



हिंसक प्रवृत्ति के लोगों पर रहेगी पुलिस की नजर

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गंभीर है। इसके लिए पुलिस ने 250 खुराफातियों और डेढ़ हजार के आसपास ऐेसे लोगों को चिन्हित किया है, जो झगड़ालु प्रवृति के हैं। इनकी विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें चेतावनी दे दी गई है। इस मामले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें