फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

Sat, 27 Dec 2025 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नववर्ष पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। पदमावत और अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस में 27 दिसंबर से दो जनवरी तक और दिल्ली से मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली में 30 दिसंबर से से पांच जनवरी तक एक-एक स्लीपर कोच लगाकर संचालन होगा।

वहीं अयोध्या कैंट से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 29 दिसंबर से चार जनवरी तक व दिल्ली से चलकर अयोध्या कैंट को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें