फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सेवा और साहस के लिए छह पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Sun, 25 Jan 2026 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गणतंत्र दिवस पर जिले में तैनात छह पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी ने सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। गणतंत्र दिवस पर सभी का परेड के दौरान सम्मान होगा।
विज्ञापन

जारी आदेशों के तहत गणतंत्र दिवस पर मुख्य आरक्षी ललित कुमार, संजीव गुप्ता को शौर्य के आधार पर ऑपरेशनल कार्यों के लिए उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह स्वर्ण पदक, सशस्त्र पुलिस बल में तैनात उपनिरीक्षक चांदवीर सिंह को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक, मुख्य आरक्षी चालक ओमकार सिंह, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस अरुण कुमार और निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह ( रजत पदक) से सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
वहीं एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। विभाग को इनकी उपलब्धियों पर गर्व है। इस घोषणा के बाद से पुलिसकर्मी उत्साहित हैं। सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें