फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नकली उर्वरकों के बैग बरामद मामले की एसआईटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दो अलग-अलग कार्रवाई में 24 जून को देहात थाना क्षेत्र के गांव दोयमी में नामचीन कंपनियों के बीज व पेस्टीसाइड व 26 जून की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर से नकली उर्वरकों के हजारों बैग बरामद होने के मामले में मेरठ रेंज डीआईजी ने एसआईटी के गठन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 24 जून को गांव दोयमी में छापा मारकर प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना संबंधी यूरिया और डीएपी व विभिन्न नामचीन कंपनियों के बीज, पेस्टीसाइड के भी हजारों खाली बैग जब्त किए थे। इनकी संख्या करीब 10 हजार बताई गई थी।
इन खाली बैग में नकली उर्वरक, यूरिया और डीएपी भरकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपूर्ति होती थी। यहां से अली नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में अली ने बताया था कि इन बैग को यहां से प्रदेश के कई अन्य जिलों में भेजा जाता है। पुलिस ने हनी सिंह व पियूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसके बाद 26 जून को पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर के एक घर से तीन नामचीन कंपनियों के हजारों बैग व पैकेट बरामद किए थे। इस मामले में भी हनी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस मामले में उर्वरक व बीज की बड़े स्तर पर कालाबाजारी को देखते हुए डीआईजी ने एएसपी के निर्देशन में एसआईटी गठित करने के आदेश एसपी ज्ञानंजय सिंह को दिए हैं।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जारी आदेश में कहा है कि एसआईटी आरोपियों द्वारा नकली बैग व सामग्री कहां से प्राप्त की गई व किन व्यक्तियों व स्थानों को सप्लाई की गई है। इसके संबंध में जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भेज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें