फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : नोटिस का जवाब देने पहुंचे लोग, अधिकारियों ने जांचे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी हुए नोटिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की गई। नगर पालिका के सभागार में अधिकारियों ने नोटिस के बाद दस्तावेज लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

जिले में 1.27 लाख नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस लगातार दिए जा रहे हैं। नोटिस के साथ ही अधिकारियों की तैनाती सुनवाई के लिए की गई है। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के बूथ संख्या 49 से 57 तक के निवासी नोटिस के साथ दस्तावेज लेकर पहुंचे। इन नौ बूथों के करीब 250 लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, इसमें से 30 लोग दस्तावेज लेकर पहुंचे। जिनकी बातों को सुनाया गया और दस्तावेजों की जांच की गई। जिन लोगों के पास दस्तावेज नियमानुसार नहीं थे, उन्हें सही दस्तावेज पेश करने को कहा गया।
मामले में नोटिस पर सुनवाई कर रहे जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि बूथों पर बीएलओ द्वारा नोटिस लोगों को दिए गए थे। नोटिस मिलने के बाद लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। बृहस्पतिवार को 30 लोगों की सुनवाई करते हुए उनका समाधान कराया गया है।
विज्ञापन


मतदाता सूची में नाम के बाद भी मिला नोटिस
पक्का बाग निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि बीएलओ द्वारा ऐसे व्यक्तियों को भी नोटिस दिए गए हैं, जिसका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है। इस प्रकार के मामलों का जिला प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे बीएलओ पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें