फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली से जुड़े बार्डर सील

Fri, 04 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत सिंभावली क्षेत्र में शनिवार को मतदान होना है। इसके तहत सिंभावली क्षेत्र से जुड़े सभी बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

 
सिंभावली ब्लॉक में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को आसपास के जनपदों से सिंभावली की तरफ जाने वाले वाहन और उनमें सवार लोगों की निगरानी बढ़ा दी है।

जिससे कि शरारती तत्वों को कोई भी हरकत करने से पहले ही दबोचा जाना संभव हो सके। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि पुलिस की गश्त बढ़वाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की कड़ी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और अमरोहा रूट से होकर आने वालों की जांच पड़ताल कराई जाएगी कि वे सिंभावली क्षेत्र में पंचायत के वोटर हैं भी अथवा नहीं, इसलिए वे अवश्य ही अपने फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें