फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में चांदी के सिक्कों, डॉलर व नोट की डिमांड

Tue, 25 Oct 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सराफा बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस व दीपावली नजदीक आते ही सराफा बाजार गुलजार हो गया है। चांदी के सिक्कों के साथ ही इस बार चांदी के नोट व डालरों की भी काफी डिमांड है। सराफा बाजार में 10 से लेकर 500 ग्राम तक के सिक्के मौजूद हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इस बार बाजार में चांदी के नोट और डालर विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। चांदी के नोट और डालर की कीमत 4600 रुपये है। इसके अलावा श्री अष्ट लक्ष्मी दर्शन मूर्ति की भी काफी डिमांड है।

इसकी कीमत बाजार में करीब नौ सौ रुपये है। वहीं लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्तियां विभिन्न साइज और कीमतों में उपलब्ध हैं।

इसके अलावा चांदी के पुराने सिक्के की सबसे अधिक डिमांड है। चांदी का पुराना सिक्का 750 रुपये तक बिक रहा है। जबकि नए की कीमत करीब 550 रुपये है।

सराफ सन्नी जैन ने बताया कि बाजार में डालर की काफी डिमांड है। इस बार मार्केट में हॉलमार्क लगे चांदी के डालर व नोट हैं। इससे ग्राहक किसी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें