फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: श्यामपुर में सड़क तुड़वाकर ग्रामीणों को दिखाई गुणवत्ता

Wed, 26 Nov 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव श्यामपुर में सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के आरोप के बाद बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सामने सड़क को तुड़वाकर गुणवत्ता दिखाई। विभाग की ओर से इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया।
विज्ञापन

करीब 11.500 किलोमीटर लंबे एनएच-24 (आबादी भाग) से कनिया-कल्याणपुर वाया श्यामपुर-मलकपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एक दिन पहले बनी सड़क को अपने हाथों से उखाड़कर खराब गुणवत्ता से निर्माण का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। कुछ जगह से ऊंची-नीची सड़क बाने के भी आरोप लगाए। बुधवार को गांव में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यह मार्ग पहले से ही बना हुआ है। इस पर केवल चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य की स्वीकृति है।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर काम में बाधा उत्पन्न की है। जांच के लिए सड़क को तोड़ने के दौरान श्रमिकों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। रात्रि में बनी सड़क को तापमान के साथ सेट होने में समय लगता है। सड़क को इस प्रकार से क्षतिग्रस्त करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें