फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फायरिंग करने के प्रयास के मामले में शुभम भाटी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सपा सरकार में मनोरंजन कर मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता मदन चौहान पर फायरिंग करने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम भाटी को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


शुभम भाटी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि जिला जज ने बहस सुनने के बाद मंगलवार को जमानत याचिका स्वीकार कर लिया। जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से जमानत का भारी विरोध किया गया, बावजूद जज ने सभी दलीलों को सुनने के बाद भाटी की जमानत स्वीकार कर ली।

यह था मामला

पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया कि नौ फरवरी की रात वह गांव हिरनपुरा से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ गनर और निजी सहायक भी थे। पूर्व मंत्री का आरोप था कि रास्ते में लग्जरी कार के पास खड़े तीन युवकों ने उनकी कार रोक कर अभद्रता, गाली-गलौज की। एक युवक ने कार के शीशे पर पिस्टल रखकर ट्रिगर भी दबा दिया। लेकिन गोली नहीं चल सकी। उनके गनर के धमकाने पर आरोपी युवक भाग गए। इस मामले में पुलिस ने रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी शुभम भाटी और शिवम लोधी निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार किया था्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें