पिलखुवा। पितृपक्ष के अवसर पर रजनी विहार कॉलोनी में संगीतमयी सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन शनिवार से शुरू होगा। गुरु कृपा स्कूल के सामने होने वाली कथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगी।
श्रद्धालु सुशील तोमर ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कथा वाचक जय प्रकाश शास्त्री श्रीधाम वृंदावन वाले श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे। कथा दो अक्टूबर तक चलेगी। तीन अक्टूबर को सुबह आठ बजे पूर्णाहुति हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालु कथा का श्रवण करेंगे। कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।