फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Wed, 04 Jan 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिला ने बेटी को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 108 नंबर एंबुलेंस में सरावा गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने बेटी को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों को कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सरावा गांव निवासी असमल की पत्नी सन्नो को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जाने लगी।

इसी दौरान प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी मितुल यादव के सहयोग से महिला ने एंबुलेंस में ही बेटी को जन्म दिया। इस दौरान पायलेट रंजीत सिंह का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें