फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

Wed, 11 Jan 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौपला स्थित एक मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग पांच लाख रुपये का माल जलने का अनुमान है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पक्का बाग निवासी मोहित कुमार की अतरपुरा चौपला स्थित पुरुषोत्तम काम्पलेक्स में जय दुर्गा मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया।

रात लगभग दो बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलते देखने पर बाजार के चौकीदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन


दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मामले की सूचना पर दुकान मालिक भी पहुंचे। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मोहित कुमार ने बताया कि आग लगने से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें