फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शॉपिंग काम्प्लेक्स के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Jan 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। गांधी बाजार स्थित पुरानी नगर पालिका में शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने प्रदर्शनकिया। प्रदर्शन कर रहे दुकानदार मोनू शर्मा, बोबी शर्मा, रियाजुद्दीन मलिक, कपिल गोयल, सोनू वर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा मोहल्ला गांधी बाजार स्थित पुरानी नगर पालिका को शॉपिंग काम्प्लेक्स में परिवर्तित किया जा रहा है। जबकि पुरानी नगर पालिका के बाहर दुकानदारों ने अपनी दुकान शॉपिंग काम्प्लेक्स के लिए हटाने से मना कर दिया है। अगर यहां काम्प्लेक्स बना तो दुकानदारों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुकानदारों से वार्ता करने के लिए आए थे। इस दौरान दुकानदारों ने नाराजगी व्यक्त की थी। यदि पालिका को काम्प्लेक्स बनाना है, तो वह अंदर भवन को तोड़कर बना सकती है बाहर की नौ दुकान किसी भी कीमत पर नहीं हटाई जाएंगी। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि किसी भी दुकानदार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जल्द दुकानदारों को बुलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें