गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शक्रवार की रात को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिसकर्मी स्याना रोड पर गांव बागडपुर मोड़ के निकट पहुंचे, जहां तिराहे पर कैन लेकर युवक खड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों को देखकर वह यात्री शेड से निकल कर चल दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद केन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी सूरज निवासी गांव अल्लाबख्शपुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद