गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर के जंगल में गोकशी करने वाल सात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर तमंचे, कारतूस समेत एक प्रतिबंधित पशु और अन्य सामान बरामद किया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गढ़ इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह और धारा सिंह रविवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच नेशनल हाईवे 9 पर गश्त के दौरान गोकसी करने वालों की सूचना मिली। पुलिस ने अल्लाबख्शपुर के पास एक जंगल में छापा मारा, जहां पुलिस को देख आरोपी सुहैल ने फायर झोंक दिया, पुलिस ने आत्मसुरक्षा में आरोपी पर जवाबी फायरिंग कर दी। जिससे आरोपी सुहैल के पैर में गोली लग गई और घायल हो गया। वहीं इस दौरान पुुलिस को देखकर छिपने वाले अन्य तीन बदमाशों को भी पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी उक्त जंगल में प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे थे, जिनके पास से एक प्रतिबंधित पशु, कटान के उपकरण, रस्सी लकड़ी के गुटखे, प्लास्टिक का कट्टा, बाइक, टार्च, कुलाहड़ी, पांच तमंचे, सात जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए। पुलिस ने घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद में बदमाशों को कोतवाली लेकर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुहैल, फरमान निवासी अठसैनी और विक्की, आजाद निवासी चटाई वाला मोहल्ला पर चोरी, आर्म्स एक्ट, गोवध, गैंगस्टर और जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों पर कोतवाली में आर्म्स एक्ट, पुलिस पर फायरिंग और गोकशी के मामले में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए तीन साथी
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के दौरान उनके तीन अन्च साथियों के नाम प्रकाश मेें आए। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सोनू, सीनू और सलमान निवासी गांव अठसैनी को भी गिरफ्तार कर लिया।