फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
रविवार की रात ब्रजघाट में कांवड़ भरने पहुंचे शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। सावन के तीसरे सोमवार पर शहर व देहात क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
जिलेभर के छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से ही भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्य रूप से गांव सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर व छपकौली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शहर के चंडी मंदिर, रेलवे शिव मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर सहित शहर व देहात क्षेत्र के शिवालयों में पूजा अर्चना, जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, दूध और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए मंदिर कमेटियों व स्थानीय प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे।

रविवार की रात ब्रजघाट में कांवड़ भरने पहुंचे शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें