फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिहूनी में शिव परिवार की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 05 Aug 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहूनी में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित मंदिर में घुसकर शिव परिवार की मूर्ति खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने की सूचना गांव में फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीण मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो वहां शिव परिवार की सभी मूर्ति खंडित हुई थी। जिसे देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। जानकारी मिलने पर सैंकड़ों ग्रामीण मंदिर में एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सीओ आशुतोष शिवम और थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सीओ से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ भी की। वहीं गांव में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज भी खंगाली। जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोट -
शिव परिवार मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे। गिरफ्तार आरोपी शंकर दुबे पड़ोसी गांव में किसान के घर नौकर है। उसने नशे की हालत में घटना की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आशुतोष शिवम सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें