बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी सचिन राजपूत और सुंदर अपने साथियों के साथ हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। सचिन ने बताया कि जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में 22 जून की रात को बाईपास से गुजर रही कार में सवार लोगों ने बीयर की एक खाली बोतल फेंककर मारी। बोतल सिर में लगने से शिवभक्त सुंदर घायल हो गए।
इस घटना पर भड़के शिवभक्तों ने घायल साथी का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिवभक्तों ने आरोपियों की पहचान करने का दावा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया।
देवेंद्र चौहान का कहना है कि हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर लौट रहे सालारपुर के शिवभक्तों पर बीयर की खाली बोतल फेंकना गंभीर घटना है। पुलिस को उनकी निगरानी के साथ ही सुरक्षा के प्रबंध भी करने चाहिए।