पिलखुवा। नगर के मोहल्ला गढ़ी के एक युवक से शेयर मार्केट में निवेश का लालच देकर साइबर ठगों ने 2.20 लाख रुपये ठग लिए गए।
नगर निवासी पुलकित ने बताया कि चार नवंबर 2024 से उनके मोबाइल पर शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारियां लगातार आ रही थीं। उसने कुछ लिंक पर क्लिक किया था। जिसके बाद छह नवंबर को दोपहर दो बजे 10,000 रुपये और रात नौ बजे 50,000 रुपये उनके बैंक खाते से अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।
इसी तरह 22 नवंबर को 50,000 रुपये, 23 नवंबर को 49,394 और 24 नवंबर को 50,000 रुपये की रकम निकाली गई। ठगी का पता चला तो उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद बैंक ने 65,000 रुपये रोक दिए हैं। इस तरह उनसे 2.20 लाख रुपये की ठगी हुई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम नंबरों के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है