फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसएच स्पोर्टस क्लब ने 42 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच के बाद विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते कोच। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हापुड़। गांव असौड़ा स्थित जिला पंचायत मिनी स्टेडियम के मैदान पर एसएच स्पोर्ट्स क्लब एंड क्रिकेट अकादमी और मुखिया क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच में एसएच स्पोर्ट्स क्लब एंड क्रिकेट अकादमी ने 42 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसएच क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 212 रन बनाए। इसमें पीयूष कटारिया ने 116 रन और देव त्यागी ने 33 रन का योगदान दिया। मुखिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सिद्धांत ने चार विकेट व रिहान ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछे करने उतरे मुखिया क्रिकेट अकादमी 28 ओवर में 170 रन पर सिमट गई। इसमें सूर्यांश ने 62 रन और असलम ने 18 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब पीयूष कटारिया को दिया गया। इस मौके पर कोच गौरव सागर, कोच ओमकांत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें