ब्रजघाट। गंगा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं से सामान की छीना झपटी करने वाली सात महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है।
गंगा नगरी में अक्सर देखा जाता है कि हापुड़, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, राजस्थान, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं से कुछ महिलाएं कार से उतरने के दौरान सामान की छीना झपटी करती हैं। इसको लेकर आपस में संघर्ष और मारपीट तक हो जाती है। कई बार इन महिलाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद से ब्रजघाट पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस टीम ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनका शांति भंग की धारा के तहत चालान किया गया है।- स्तुति सिंह, सीओ