फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात ट्रेनें रहीं निरस्त, अन्य घंटों देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के कारण रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे ने रविवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सात ट्रेनों का संचालन निरस्त रखा, जबकि अन्य ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली में भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने अनेक ट्रेनों का संचालन रद किया।
विज्ञापन

हापुड़ स्टेशन पर नई दिल्ली-लखनऊ मेल एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रही। कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और बुलंदशहर-तिलक ब्रिज शटल पैसेंजर ट्रेन भी रद रहीं। मुरादाबाद-दिल्ली और बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी निरस्त रहा।
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने से भी परेशानी हुई। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि शनिवार को भी ट्रेनें निरस्त थीं। रविवार से ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इनमें भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस और पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन तीन घंटे विलंब से पहुंची। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट देरी से आई। प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस और मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ट्रेन भी दो घंटे देरी से चली। इस लेटलतीफी से यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें