फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांवों मेंं डेंगू का प्रकोप, सात मरीज और मिले

Fri, 03 Nov 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य कर्मी समेत सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांवों में डेंगू की लहर है, अब तक मिले 174 मरीजों में 80 फीसदी गांवों में रहने वाले शामिल हैं। शुक्रवार को भी सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अस्पतालों में भर्ती ऐसे मरीजों में बुखार उतरने के बाद भी प्लेटलेट्स गिरना, पैरों में झुंझलाहट होना परेशानी का सबब बने हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 74 संदिग्ध नमूनों का एलाइजा टेस्ट कराया। इसमें सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। पांच मरीज गांवों से थे, जबकि दो हापुड़ से ही थे। एक मरीज पीपीसी कोठीगेट का कर्मचारी है। इन मरीजों का इलाज पहले से ही अस्पतालों में चल रहा है, जहां से सैंपल मिलने पर इनकी जांच कराई गई थी। शुक्रवार को हृदयपुर, गोयना, दस्तोई, हसूपुर, अटूट, राधापुरी, कोठीगेट पीपीसी में मरीज मिले हैं। इन मरीजों के आस-पास स्थित 348 घरों में डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान 257 कूलर, 565 गमले, 86 ड्रम, 54 टायर, 378 फ्रीज की ट्रे का सर्वे किया। 71 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे एंटी लार्वा का स्प्रे कर नष्ट किया गया।



बुखार की जांच अवश्य कराएं

बुखार होने पर जांच अवश्य कराएं। स्वास्थ्य विभाग में एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था है। जिसमें डेंगू की पुष्टि होती है, चिकित्सक मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दें। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें