फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑटो अप्रूवल मोड में सेवाएं, घर बैठे ही बन जाएगा डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन विभाग ने विभाग से जुड़ी कई सेवाओं को ऑटो अप्रूवल मोड में डाल दिया है। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा भी अब घर बैठे मिलेगी। इससे लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलेगा। हालांकि, मात्र छह सेवाओं के लिए ही लोगों को कार्यालय जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आम लोगों को एआरटीओ कार्यालय के चक्कर से राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग से जुड़ी 58 सेवाओं में से 52 को फेसलेस करने की तैयारी है। वहीं, 39 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय के साथ धन की भी बचत होगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदक को आवेदन करने, दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही आवेदकों को दलालों और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विभाग की नई व्यवस्था के तहत आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवेदन करने पर कई सेवाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकेगा, इनमें ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न कार्य, डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस का नवीनीकरण, पते अथवा नाम में संशोधन सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। वाहन से संबंधित डुप्लीकेट आरसी, पंजीकरण प्रमाण-पत्र में बदलाव, एनओसी और परमिट से जुड़े कई काम भी ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

मामले में एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान का कहना है कि फेसलेस सेवाओं के विस्तार से आवेदकों का समय और पैसा बचेगा। परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।
केवल छह कामों के लिए कार्यालय जाना होगा
परिवहन विभाग की योजना के अनुसार, केवल छह ऐसी सेवाएं रह जाएंगी, जिनके लिए आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय जाना पड़ सकता है, इनमें नए वाहन का पंजीकरण, पुराने वाहनों का भौतिक सत्यापन, फिटनेस परीक्षण, ड्राइविंग टेस्ट, परमिट संबंधी कुछ प्रक्रियाएं और अन्य आवश्यक भौतिक सत्यापन वाले कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें