गढ़मुक्तेश्वर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। महिलाए, बच्चे और युवा सेल्फी लेकर इस पर्व को यादगार बनाएंगे। एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है। सभी से कहा गया है कि वह अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में एक स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनवाएं। इसके साथ सभी ग्राम सचिवालयों को लाइटों से सजाने के साथ ही 14 अगस्त की शाम को अमृत सरोवर पर एक दीया शहीदों के नाम पर जलाने के लिए निर्देशित किया गया है।