फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में प्रदूषण देख भड़के श्रद्धालु

Thu, 28 Jan 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाख दावों के बावजूद भी गंगा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। नालों समेत फैक्ट्रियों का गंदा पानी गंगा में गिर रहा है। इससे गंगा भक्तों में नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन से मोक्षदायिनी को स्वच्छ बनाने की दिशा मेें कठोर कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

 
बता दें कि बहादुरगढ़ की सीमा से होकर निकल रहे गंदे नाले द्वारा स्याना की औद्योगिक इकाइयों का दूषित पानी गंगा में गंगा में गिर रहा है। इससे गंगा भक्तों में गुस्सा है। आसपास के गांवों के लोग बहादुरगढ़ में एकत्र हो गए और गंगा में गिर रहे दूषित पानी पर रोक न लगने के विरोध में प्रदर्शन किया।

विनोद कश्यप, संजय कश्यप, सुनील चौहान, मुनेश लोधी का आरोप है कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के दावों के बाद भी गंगा में दूषित पानी गिरने का सिलसिला जारी है। जिससे गंगा में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही जलीय जीव जंतुओं के अस्तित्व को खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


कमल, धर्मसिंह, अनिल सैनी, अशोक कुमार, प्रेमपाल, मोनू लोधी, जितेंद्र ने  कहा कि अगर प्रशासन ने गंगा में गिर रहे नालों पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन करेंगे। उधर, एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि किसी भी दशा में गंगा में गंदा पानी नहीं गिरने दिया जाएगा। जिसको लेकर अविलंब जांच पड़ताल कराकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें